धनौरा: गजरौला के डीएम-एसपी ने मकर संक्रांति के पावन स्नान पर्व के दृष्टिगत तिगरी गंगा घाट का किया निरीक्षण, घाटों पर बैरिकेडिंग
जिला मजिस्ट्रेट निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आनंद ने 14 जनवरी को होने वाले मकर संक्रांति के पावन स्नान पर्व के दृष्टिगत तिगरी गंगा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ समुचित प्रकाश व्यवस्था, साउंड सिस्टम और अलाव की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।