झालरापाटन: थर्मल राख ओवरलोडिंग पर ग्रामीणों का विरोध, थर्मल में सड़क जाम कर जताया आक्रोश
कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट के पास ग्रामीणों ने राख से भरी ओवरलोड गाड़ियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे ग्रामीणों ने थर्मल मार्ग पर जाम लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों के अनुसार, कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट के पीछे स्थित राख के तालाबों से ठेकेदारों द्वारा संचालित राख परिवहन वाहन और ट्रैक्टर अत्यधिक ओवरलोड चलाए जा रहे हैं।