चूरू के सदर थाना क्षेत्र में इंडस्ट्रीज एरिया के पास भालेरी रोड पर बीती रात खौफनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए। भालेरी की तरफ जा रही यह कार पहले अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी फिर हवा में उड़ते हुए पोल से टकराई, जिससे उसकी दिशा बदल गई और इसके बाद वह सामने बनी दुकान के शटर पर जा चढ़ी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।