रांची स्थित कुसाई और डोरंडा सहित कई इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रविवार सुबह करीब दस बजे मिली जानकारी के अनुसार कुसाई, डोरंडा, अनंतपुर, निवारणपुर, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, शुक्ला कॉलोनी, किलबर्न कॉलोनी, मणिटोला, हरटांड और हेथू इलाके में मेंटेनेंस के काम के कारण दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।