फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के शिवराजपुर में दबंग ने व्यक्ति को गोली मार कर किया घायल
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के शिवराजपुर में बच्चों के झगड़े में एक दबंग ने व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया। जिसको इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है। पुलिस का कहना है की गोली चलाने वाले की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।