मिर्ज़ापुर: कोतवाली कटरा के भगवती होटल के पास बाइक सवार दो युवकों की जेसीबी से टक्कर, मौके पर हुई मौत
कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के नटवा चौकी के भगवती होटल के पास शुक्रवार की रात लगभग 8:30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की जेसीबी गाड़ी से टक्कर हो गई जिसमें दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई मृतक की पहचान शहबाज पुत्र स्वर्गीय बुद्धू उम्र लगभग 19 वर्ष दूसरे हैं आरिफ पुत्र युसूफ उम्र लगभग 20 वर्ष दोनों बड़ी बसही के रहने वाले हैं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा