फलोदी जिले के आऊ कस्बे में आज विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सम्मेलन से पहले ठाकुरजी के मंदिर से एक कलश यात्रा निकाली जाएगी। सम्मेलन के संयोजक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि क्षेत्रीय प्रचारक राजस्थान निंबाराम मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद रहेंगे।