कटिहार: काढ़ागोला मरघिया घाट के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, घायल अस्पताल में भर्ती, परिजन चिंतित
काढ़ागोला मरघिया घाट के समीप अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार जख्मी हो गया। यह मामला शाम साढ़े छह बजे का है। पीड़ित को इलाज के लिए बरारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल पीड़ित का सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा हैं ।