दौसा: आध्यात्मिक आदर्श रामलीला समिति द्वारा बजरंग मैदान में रामलीला का शुभारंभ, सभापति कल्पना जैमन ने किया पूजा अर्चना
Dausa, Dausa | Sep 23, 2025 आध्यात्मिक आदर्श रामलीला समिति दौसा के तत्वाधान में स्थानीय बजरंग मैदान में सोमवार को 9PM पर आयोजित रामलीला का गणेश पूजन के साथ शुभारंभ हुआ ।गणेश पूजन मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति कल्पना जैमन एवं नरेंद्र जैमन के द्वारा किया गया। इसके उपरांत नारद मोह की सुंदर लीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे पहुंचे।