सासाराम: सासाराम में अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन ने दिखाई सख्ती
Sasaram, Rohtas | Dec 30, 2025 सासाराम में अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन सख्त। सासाराम नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु करने एवं आम नागरिकों को राहत देने के उद्देश्य से डीएसपी एवं नगर आयुक्त के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य सड़कों, बाजार क्षेत्रों एवं फुटपाथों पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, गुमटी और दुकानों के अतिक्रमण को मंगलवार को दोपहर क़रीब तीन बजे हटाया ।