सत्तर कटैया: वृहत्तर पंचगछिया में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, महाभंडारे का भी होगा आयोजन
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वृहत्तर पंचगछिया के प्रियव्रत फुटबॉल मैदान से सोमवार को एक हज़ार से अधिक वाहनों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। रामठाकुर स्थान पंचगछिया होते हुए सत्तर कटैया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर बिहरा पटोरी बाज़ार पहुंचेगी जहां सभी महाभंडारा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस समारोह के लिए जगह-जगह पर तोरणद्वार लगाए गए हैं वहीं मंदिरों में दीप प्रज्वलन कर कीर्तन भजन का आयोजन किया जाएगा।