कस्बा: नगर परिषद कस्बा कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में नगर परिषद वार्ड की बैठक आयोजित हुई
Kasba, Purnia | Jun 22, 2024 बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद कुमारी छाया ने की। बैठक में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव वह पूर्व मंत्री सह कस्बा विधायक मोहम्मद आफाक भी मौजूद थे। इसके अलावा बैठक में उप पार्षद सुभाष कुमार आर्य नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार सहित सभी 26 वार्डों के वार्ड पार्षद मोजूद रहे। बैठक में नगर के साफ-सफाई, चौक चौराहा आदि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई ।