शिवनगर डिडई थाना पुलिस ने काफी दिनों से अलग रह रहे पति-पत्नी को समझा बुझाकर साथ रहने पर राजी किया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार मौर्य ने मंगलवार शाम लगभग 4:00 बजे बताया कि ग्राम कोटिया गड़ौरी निवासी सोनी तिवारी पत्नी सुरेश तिवारी के बीच काफी समय से मनमुटाव था और दोनों अलग रह रहे थे। दोनों को समझा बुझाकर साथ रहने पर राजी किया। दोनों हंसी-खुशी अपने घर चले गए।