कानपुर: गजैनी पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को दबोचा, 16 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद
कानपुर की गुजैनी थाना पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। गुजैनी पुलिस को सूचना मिली थी कि तात्याटोपे नगर पुलिस चौकी स्थित फुट ओवरब्रिज के पास दो अंतराज्यीय गांजा तस्कर माल समेत कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने दोनों गांजा तस्करों को 16.174 किलोग्राम गांजे के साथ अरेस्ट कर लिया। गांजा तस्करों की पहचान शिवकांत और राजेंद्र प्रताप के रूप में हुई है।