हिलसा: कौशिक नगर में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक हुआ जख्मी
Hilsa, Nalanda | Jun 6, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के कौशिक नगर में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट में युवक जख्मी हो गया, जख्मी युवक को आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में ले जाकर भर्ती कराया गया। जख्मी युवा की पहचान कौशिक नगर गांव के गौरव कुमार के रूप में किया गया है। परिजनों ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण मारपीट हुआ है ।