राजातालाब: लोहाराडीह गांव में आयोजित कैंप में दिव्यांगजनों को दिए गए सहायक उपकरण
वाराणसी के सेवापुरी विकासखंड के लोहराडीह में गुरुवार दोपहर 12 बजे वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से संपन्न हुआ।