चंदौली जनपद के बरठी कमरौर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर गुरुवार रात एक युवक लहूलुहान अवस्था में मिला, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एनएचएआई की एंबुलेंस ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी है। फिलहाल घायल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।