मथुरा: पुलिस लाइन पर अपना सेवाकाल पूर्ण कर चुके 6 पुलिस कर्मियों का मथुरा एसएसपी ने किया सम्मान प्रमाण पत्र देकर किया विदा
मथुरा पुलिस के छह अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपना सेवा काल पूर्ण कर लिया। इसके उपरांत सेवानिवृत हुए पुलिसकर्मी एवं अधिकारियों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन कार्यालय पर सम्मान किया एवं सेवानिवृत हुए सभी अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा प्रशंसा पत्र एवं उपहार देकर विदा किया। इस मौके पर सदर क्षेत्र व अन्य परिजनों के लोग मौजूद रहे।