महसी: सेमगढ़ा चौराहा के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से छात्र की मौत, दो लोग घायल, मुकदमा दर्ज
बौंडी थाना क्षेत्र के सेमगढ़ा चौराहे तेज रफ्तार बस की टक्कर से 19 वर्षीय नवीन प्रताप सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि जय सिंह और सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों छात्र स्कूल जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे, तभी लापरवाही से आई बस (UP32RT4926) ने उन्हें टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ मौर्या ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।