इंदौर: पत्थर मुंडला में डंपर में काम करते समय क्लीनर की करंट लगने से मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Indore, Indore | Feb 8, 2025 इंदौर के पत्थर मुंडला इलाके में फिरोज कुरैशी नाम के व्यक्ति को डंपर में काम करने के दौरान करंट लग गया।जिसका 4 दिनों तक चले उपचार के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फिरोज काजी पलासिया इलाके में रहता था और डंपर पर क्लीनर का काम करता था। जो 4 फरवरी को काम करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया था। जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।