चायल: सराय अकील क्षेत्र के अंबारी रोड में कुएं में मिला गाय का गोमांस, क्षेत्र में तनाव, पुलिस जांच में जुटी
थाना सराय अकील क्षेत्र के फकीराबाद गांव में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कुएं में गाय का गोमांस पड़े होने की जानकारी सामने आई।फकीराबाद निवासी किसान शिव प्रसाद पुत्र शिव शरण ने बताया कि उनकी गाय 14 तारीख को लापता हो गई थी, जिसकी सूचना उन्होंने पहले ही थाना सराय अकील में दी थी।