खगड़िया जिला अंतर्गत चौथम प्रखंड के ब्रम्हा गांव निवासी शहीद किशोर कुमार मुन्ना की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर 11 फरवरी को उनके स्मारक का अनावरण किया जाएगा। शहीद की याद में उनके पैतृक गांव ब्रम्हा में स्मारक का निर्माण किया गया है, जहां उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस अवसर पर शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा। गार्ड ऑफ ऑनर के लिए स्टेशन हेडक्वार्टर गया जी