छिबरामऊ: खोजीपुर की 14 वर्षीय बच्ची के साथ कुछ लोगों ने की मारपीट, पीड़िता ने मां के साथ कोतवाली पहुंचकर दी तहरीर
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के खोजीपुर की रहने वाली एक 14 वर्ष की बच्ची को कुछ लोगों ने मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया।जिसके बाद वह अपने मां के साथ आज कोतवाली पहुंची जहां उसने प्रभारी निरीक्षक को लिखित रूप से शिकायती पत्र सौपा और कार्रवाई की मांग की। रविवार की दोपहर 3:45 पर प्रार्थना पत्र देते हुए पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण हेतु अस्पताल भेजा गया।