बरूराज मोतीपुर: मनियारी में अपराधियों के चाक़ू से जान गवा चुके पत्रकार के निधन पर मोतीपुर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
मनियारी में अपराधियों के चाक़ू से जान गवा चुके पत्रकार शिवशंकर झा के निधन पर मोतीपुर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पत्रकारो ने कहा कि बिहार में खास कर मुज़फ़्फ़रपुर जिले में पत्रकार सुरक्षित नहीं है। उन्होंने जिला प्रशासन से स्वर्गीय श्री झा के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग किया।