राजगीर: राजगीर में थाईलैंड से आए 30 बौद्ध श्रद्धालुओं का एक दिवसीय धार्मिक भ्रमण
Rajgir, Nalanda | Jan 27, 2026 अंतरराष्ट्रीय पर्यटन एवं धार्मिक नगरी राजगीर में मंगलवार को 11:30 बजे के करीब थाईलैंड से आए 30 सदस्यीय बौद्ध धर्मावलंबियों के दल ने एक दिवसीय धार्मिक भ्रमण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध से जुड़े प्रमुख ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का दर्शन किया।बौद्ध परंपरा के अनुसार दल ने सबसे पहले ऐतिहासिक वेणुवन का दौरा किया। यहां भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष