दुमका: दुमका के रानेश्वर में 22 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा संथाल परगना स्थापना दिवस
Dumka, Dumka | Dec 15, 2024 दुमका जिले के रानेश्वर प्रखंड में 22 दिसंबर को संथाल परगना का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। यह निर्णय रानेश्वर प्रखंड के लकडबिंधा गांव में आज रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे संथाल हुल अखड़ा के बैनर तले हुई ग्रामीणों की बैठक में लिया गया। तामड़ बास्की की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।