देहरादून: प्रेमनगर के उम्मेदपुर क्षेत्र में खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने युवक को कुचला, मौत के बाद लोगों ने लगाया जाम
देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के उम्मेदपुर में खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर ने बाइक पर सवार युवक को कुचल दिया, जिससे युवक की मौके मौत हो गई। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपित चालक की गिरफ्तारी को लेकर खूब हंगामा किया और जाम लगा दिया। जानकारी के अनुसार शुभम गैरोला निवासी उम्मेदपुर सामान लेने बाजार जा रहा था।