अम्बाला: कहीं नेता तो कहीं वोट कट रहे भाजपा की जाती हुई सत्ता के काले-काल में: चित्रा सरवारा
Ambala, Ambala | Mar 13, 2024 सत्तापक्ष के गठबंधन और मंत्रालयों में हुए फेरबदल को देखते हुए कॉंग्रेस नेत्री चित्रा सरवारा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ये अपनी जाती हुई सत्ता को देख बौखलाई हुए भाजपा की मात्र एक चाल है - प्रदेश में जातीय ध्रुवीकरण पैदा कर के वोट साधने की चाल है। 36 बिरादरी के हरियाणा को जिन लकीरों पर भाजपा बांटना चाहती है, वो मंसूबे कभी भी पूरे नहीं होंगे ।