चूरू: वार्ड संख्या 3 के बन्द मकान में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी की ज्वेलरी पर किया था हाथ साफ
Churu, Churu | Aug 30, 2024 चूरू की कोतवाली पुलिस ने शहर के वार्ड संख्या 3 में हुई चोरी के मामले में सफलता हासिल करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के मामले में चोर की निशानदेही से बरामदगी भी की है। आरोपी चोर उसी मोहल्ले का व्यक्ति निकला। पुलिस ने मामले में वार्ड संख्या 3 निवासी मोहम्मद समीर लीलगर को गिरफ्तार किया है।