रानीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के रतौसा–तेगेला मार्ग पर स्थित गैस गोदाम के पास गुरुवार की सुबह लगभग 10:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।मोटरसाइकिल सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान नरेंद्र पुत्र अजुद्दी कुशवाहा,निवासी बमोरी सोहागी, के रूप में हुई है।