कोल: शहर में भीषण ठंड और आसमान से उतरे कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन, बाजारों में रेंगते दिखे वाहन
Koil, Aligarh | Dec 20, 2025 शहर में पड़ रही भीषण ठंड अब आमजन के लिए मुसीबत बन रही है। इसी बीच शुक्रवार रात्रि भीषण ठंड के साथ आसमान से उतरा कोहरा आमजन के लिए मुसीबत बन गया। भीषण ठंड के हाथ सर्द हवाओं और कोहरे ने ठिठुरन बढ़ा दी जिससे आमजन को परेशानी हुई। इसी बीच भीषण कोहरे के चलते सडक व बाजारों में वाहन में रेंगते हुए दिखाई दिए।