कापसहेड़ा: बिजवासन से कापसहेड़ा थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार ,130 कार्टन अवैध शराब बरामद
कापसहेड़ा थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को बिजवासन गांव के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तस्कर का नाम राज किशोर है जो महिपालपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से 130 कार्टन अवैध शराब और वारदात में इस्तेमाल किये गया एक टेम्पो जब्त किया है। इसके ऊपर पहले से ही अवैध शराब तस्करी के दो मामले दर्ज़ है।