मैरवा: सेवतापुर में हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत
Mairwa, Siwan | Feb 15, 2024 मैरवा थाना क्षेत्र के सेवतापुर में हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक 35 वर्षीय हरिशंकर राम है। हरिशंकर राम अपने दरवाजे पर खड़ा था तभी अचानक बिजली का तार पोल से टूटकर उसके शरीर पर गिर गया, जिसमें घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।