जलालाबाद: मोहल्ला नवीन नगर में देवरानी व देवर नें जेठानी को लाठी से जमकर पीटा महिला हुई लहू लुहान
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के मोहल्ला नवीननगर निवासी महिला कान्ती कश्यप पत्नी शिवम ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आज सुबह लगभग 7 बजे पीड़िता अपने घर पर अकेली घरेलू कार्य कर रही थी। इस दौरान उसकी देवरानी विमलेश कुमारी पत्नी रजत एवं देवर रजत पुत्र रमेश दोनों ने एक राय होकर गाली गलौज किया, फिर जमकर पीट दिया जिससे महिला घायल हो गई