परिहार: कन्हवा पंचायत को मिली नई एंबुलेंस, मुखिया मोहम्मद जिलानी की अनोखी पहल
कन्हवा ग्राम पंचायत में गुरुवार को स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ी पहल की गई। पंचायत के मुखिया मोहम्मद जिलानी ने अपने निजी कोष से एंबुलेंस खरीदकर पंचायत को समर्पित किया, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। पंचायत भवन में आयोजित समारोह में एंबुलेंस का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में एसएसबी कमांडेंट, पूर्व मुखिया मोहम्मद जुम्मन, जिला पार्षद