नीम का थाना: नीमकाथाना में प्राइवेट बसों के ठहराव के लिए 10 जुलाई से फिर से संचालित होगा प्राइवेट बस स्टैंड बैठक में हुआ अहम फैसला
नीमकाथाना में मंगलवार को प्राइवेट बसों के ठहराव के लिए नगर परिषद सभागार में निजी बस संचालकों की बैठक आयोजित हुई।बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।सुभाष मंडी में जहां निजी बसों का ठहराव होता था अब 10 जुलाई से वहां पर बसों का ठहराव नहीं होगा। बसे खेतड़ी रोड़ पर स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर लगेगी।शहर के सुभाष मंडी में दो जगहों पर नगर परिषद पार्किंग स्थल बनाएगी।