अधौरा: चैनपुर रोड, सुवरा नदी के पास अनियंत्रित सीएनजी ऑटो के पलटने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Adhaura, Kaimur | Nov 24, 2024 चैनपुर रोड सुवरा नदी के पास अनियंत्रित सीएनजी ऑटो के पलटने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना रविवार की दोपहर बाद 3 बजे की बताई गई। यूपी के दिलदारनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निरहू के पूरा गांव के मुन्ना राय की पत्नी धर्मशिला देवी और राम आशीष राय की पत्नी प्रमिला देवी तथा धर्मराज राय की पत्नी सुशीला देवी बताई जाती है। सभी का सदर में इलाज चल रहा है।