झालरापाटन: जवरिया खाल में तेज बहाव में बही कार, झालरापाटन में पुलिस ने चार लोगों को सुरक्षित बचाया
झालरापाटन के जयपुर-इंदौर राजमार्ग पर जवरिया खाल में रविवार देर रात एक कार पानी के तेज बहाव में बह गई। गनीमत यह रही की सूचना मिलते ही झालरापाटन पुलिस मौके पर पहुंच गई कार में सवार चार लोगों को सकुशल बचा लिया गया। झालरापाटन पुलिस ने सोमवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि बूंदी से महाकाल उज्जैन दर्शन के लिए जा रहा एक परिवार कार से यात्रा कर रहा था।