औरैया: प्रतिभा शुक्ला को जनपद का प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा कई जगह स्वागत किया गया
प्रदेश सरकार द्वारा जनपद का प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला को बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शहर के इंडियन ऑयल के समीप रविकांत वाजपेई के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री का स्वागत किया गया। इसके अलावा खानपुर चौराहे पर प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला का प्रवेश दुबे के नेतृत्व में आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने