पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 16 में एक शोरूम के फर्स्ट फ्लोर पर आग लगने से मची हड़कंप, बिजली के मीटर में आग लगने से हुआ हादसा
पंचकूला के सेक्टर 16 में एक शोरूम के पहली मंजिल पर आग लगने से मची हड़कंप। बिजली के मीटर में आग लगने के चलते बिल्डिंग में चारों तरफ फैला धुंआ, दूसरी मंजिल पर हारटोन कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे बच्चों को सीडी की मदद से नीचे उतारा। सेक्टर 16 चौकी इंचार्ज ने बताया मीटर में आग लगने के चलते लगी आग,समय रहते फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।