फतेहाबाद: गांव अयाल्की के पास बाइक सवार किसान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, किसान की हुई मौत
गांव अयाल्की के पास बाइक सवार एक किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किसान दूर जाकर गिरा और घायल हो गया। घायल को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव अयाल्की निवासी 59 वर्षीय सुरेंद्र खेतीबाड़ी का काम करता है। मृतक किसान फतेहाबाद की तरफ आ रहा था ।