तुलसीदास की पुण्यतिथि पर वाराणसी के संकट मोचन मंदिर में 1100 किलोग्राम का घंटा हुआ प्रतिष्ठित
Sadar, Varanasi | Jul 14, 2025 वाराणसी। संकट मोचन मंदिर में आज का दिन ऐतिहासिक और आध्यात्मिक रहा। संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की पुण्यतिथि पर, मंदिर में एक विशेष घंटा (घण्ट) प्रतिष्ठित किया गया । जिसका वज़न 1100 किलोग्राम है। यह आयोजन श्रावण श्यामा तीज शनि को सम्पन्न हुआ।