हनुमना तहसील क्षेत्र सहित मऊगंज जिले में रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। कलेक्टर ने गैस एजेंसियों के निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं से अपील किया कि वे गैस खत्म होने की दहशत या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर बुक करें। प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है।