अमरोहा: सैंदनगली थाना क्षेत्र में फोटोग्राफर के साथ लूट का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और लूट का सामान बरामद
Amroha, Amroha | Apr 17, 2025 एक बड़ी लूट की वारदात का एसपी ने आज गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे खुलासा किया है। इस केस में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हैरानी की बात ये रही कि लूट की योजना किसी पेशेवर अपराधी ने नहीं, बल्कि एक फोटोग्राफर ने बनाई थी, जो अपने काम में घाटा होने की वजह से परेशान था। गिरफ्तार लोगों में फोटोग्राफर सचिन के साथ उसके तीन साथी—मंजीत, अभिषेक और एक नाबालिग शामिल है