बरवाडीह: बरवाडीह रेलवे स्टेशन के आरओएच शेड में तेज रफ्तार से घुसी मालगाड़ी, मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे मजदूर
बुधवार की दोपहर 3:30 बजे के करीब बरवाडीह रेलवे स्टेशन के आरओएच शेड में तब अफरा तफरी मच गई जब सेटिंग के दौरान एक मालगाड़ी तेज रफ्तार में पीछे से आकर शेड में घुसी। इस दौरान शेड में वेल्डिंग व अन्य मेकेनिकल कार्य कर रहे लगभग 40 की संख्या में कर्मियों की जान बच गई। सेटिंग की मालगाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी की कई खड़े रेल के डिब्बे को कुछ दूर धकेल दिया।