मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में 62909 परीक्षार्थी 6 फरवरी से देंगे मैट्रिक एवं इण्टर की परीक्षा, उपायुक्त ने बैठक कर दिए कई निर्देश
6 फरवरी से प्रारंभ हो रही मैट्रिक व इंटर की परीक्षाओं को कदाचार व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को उपायुक्त शशि रंजन ने समाहरणालय में बैठक की। उपायुक्त ने परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 108 परीक्षा केंद्रों की जानकारी ली। बताया गया कि जिले में मैट्रिक की परीक्षा के लिये 71 एवं इंटर की परीक्षा के लिए 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।