राजातालाब: भोजुबीर स्थित यूपी कॉलेज परिसर में 4000 मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर हुई कार्रवाई
लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल मतदान संपन्न कराने हेतु मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण मंगलवार को उदय प्रताप कॉलेज परिसर स्थित उदय प्रताप इंटर कॉलेज, उदय प्रताप पब्लिक स्कूल एवं आरएसएमटी में संपन्न कराया गया। तीनों प्रशिक्षण स्थलों पर कुल 1000 पोलिंग पार्टियों के कुल 4000 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।