औरैया: कुदरत की मार से अन्नदाता परेशान, तीन दिन की बारिश ने बाजरा, धान और सरसों की फसलें नष्ट होने की कगार पर
जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में खड़ी बाजरा, धान और सरसों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। किसानों का कहना है कि फसल अब न तो बिकने लायक बची है और न ही इंसानों के काम की। यह पशुओं का चारा बनकर रह गई है। बाली सड़ रही है, धान पलट गया है और सरसों की फसल भी जमीन पर बिछ गई है। आनेपुर निवासी किसान अशोक कुमार ने गुरु