बेगूसराय: हरदिया में गोली मारकर जख्मी करने मामले में छानबीन में जुटी पुलिस, SP ने दी जानकारी
मुफसिल थाना क्षेत्र के हरदिया में गोली मारकर जख्मी करने मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि 31 मई को शाम लगभग 7:30 पर सूचना मिली कि हरदिया में 01 व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया. तुरंत पुलिस टीम गठित की गई और घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.