कोरबा: कोरबा के अदानी पावर प्लांट में श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, वेतन विसंगति के कारण काम ठप्प
Korba, Korba | Mar 17, 2026 जिले के अदानी पावर प्लांट में श्रमिकों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। पिछले तीन दिनों से जारी हड़ताल मंगलवार को और उग्र हो गई, जब हजारों श्रमिकों ने एकजुट होकर काम करने से साफ इनकार कर दिया। बड़ी संख्या में मजदूर प्लांट के बाहर डटे रहे और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए।